AurangabadBreaking News
6 साल की आलीशबा ने रखा पहला रमज़ान का रोज़ा, क्षेत्र में हो रही सराहना

पैठण–तुलजापुर / नुमान पठान
पैठण तहसील के नवगांव–तुलजापुर क्षेत्र निवासी परवेज पठान की 6 वर्षीय बेटी आलीशबा परवेज पठान ने 22 फरवरी, रविवार को पवित्र रमज़ान माह के चौथे दिन अपने जीवन का पहला रोज़ा पूरा किया।
आलीशबा ने सुबह पांच बजे से लेकर शाम साढ़े छह बजे तक बिना अन्न का एक कण और पानी की एक बूंद ग्रहण किए पूरे दिन उपवास रखकर अल्लाह के प्रति अपनी गहरी आस्था प्रकट की। इतनी कम उम्र में अपने जीवन का पहला रोज़ा पूर्ण करने पर क्षेत्र में उनकी सराहना की जा रही है।
परिवारजनों और स्थानीय लोगों ने इस अवसर पर चिमुकली आलीशबा को दुआएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
