भोकरदन में माहिन और हसनैन का पहला रोज़ा, इफ्तार पार्टी में गूंजा मुबारकबाद का माहौल

भोकरदन/अमजद खान
भोकरदन के बंगला परिसर में रमज़ान के पाक महीने के दौरान दो मासूम बच्चों ने अपने जीवन का पहला रोज़ा रखकर सभी का दिल जीत लिया। माहिन असलम शेख (8 वर्ष) और हसनैन शफीक शेख (6 वर्ष) ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ पहला रोज़ा रखा।
बच्चों के इस हौसले और धार्मिक भावना की परिवारजनों के साथ-साथ नया भोकरदन मोहल्ला परिसर के लोगों ने भी सराहना की। मोहल्ले में खुशी का माहौल देखने को मिला और दोनों बच्चों को मुबारकबाद देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।
इस अवसर पर परिवार की ओर से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें रिश्तेदारों, पड़ोसियों और मित्रों ने शिरकत की। इफ्तार के दौरान बच्चों की हिम्मत और सब्र की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की दुआ की गई।
रमज़ान के इस पवित्र माह में मासूम बच्चों द्वारा रखा गया पहला रोज़ा पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
