जालना जिले में ईंधन का पर्याप्त भंडार; अफवाहों पर विश्वास न करने की जिला प्रशासन की अपील

जालना/कादरी हुसैन
खाड़ी देशों में युद्ध जैसी स्थिति के कारण जालना जिले में ईंधन की कमी होने की अफवाह कुछ स्थानों पर फैल रही है। इस अफवाह के चलते जिले के पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों की ईंधन भरवाने के लिए बड़ी भीड़ देखी जा रही है। हालांकि, जालना जिले में पेट्रोल और डीज़ल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह से सुचारू है, ऐसा स्पष्टीकरण जिला प्रशासन ने दिया है।
जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर नियमित रूप से ईंधन की आपूर्ति जारी है। नागरिक घबराकर पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ न करें। अतिरिक्त ईंधन का भंडारण करने की कोई आवश्यकता नहीं है और नागरिकों से संयम बनाए रखने की अपील की गई है। जिले के सभी पेट्रोल पंप कंपनियों के बिक्री अधिकारियों और प्रतिनिधियों को ईंधन आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। आपूर्ति को लेकर किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है, यह भी प्रशासन ने स्पष्ट किया है।
ईंधन की कमी के संबंध में गलत जानकारी या अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ऐसा चेतावनी भी प्रशासन की ओर से दी गई है। नागरिक किसी भी अनधिकृत जानकारी पर विश्वास न करें और अधिकृत जानकारी के लिए जिला प्रशासन से संपर्क करें, ऐसी जानकारी जिला आपूर्ति अधिकारी, जालना ने दी है।
