Breaking NewsDelhiIndia & The StatesPolitics
भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स का बड़ा ऑपरेशन, 10 उग्रवादी ढेर, भारी हथियार बरामद

मणिपुर : मणिपुर के चंदेल जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास असम राइफल्स ने 14 मई को खुफिया जानकारी के आधार पर बड़ा ऑपरेशन चलाया। इस कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने 10 उग्रवादियों को मार गिराया और भारी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किए। सेना के अनुसार, इस ऑपरेशन में किसी भी सुरक्षाकर्मी को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
मणिपुर में लंबे समय से चल रही अशांति के बीच यह कार्रवाई एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। सेना की इस कार्रवाई से राज्य में शांति बहाली के प्रयासों को नई दिशा मिल सकती है। हालांकि, यह ऑपरेशन भारत-पाक सीमा पर चल रहे तनाव से संबंधित नहीं है।
फिलहाल, क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है और सुरक्षाबल किसी भी संभावित खतरे को लेकर सतर्क हैं।
