Breaking NewsJalna
जालना: गणपति नेत्रालय परिसर में सड़क किनारे स्थित नींबू के पेड़ से लटका मिला युवक का शव

जालना/कादरी हुसैन
आज दिनांक 4 सोमवार सुबह करीब 10 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार, जालना में एक 25 से 30 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना जालना शहर के गणपति नेत्रालय परिसर में हुई है। यहां सड़क किनारे स्थित एक नींबू के पेड़ से युवक का शव रात के समय लटका हुआ मिला।
इस घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने स्थानीय नागरिकों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतारकर पंचनामा किया और आगे की जांच के लिए शव को जालना जिला सामान्य अस्पताल भेज दिया है।
यह मामला आत्महत्या का है या हत्या, इसकी जांच पुलिस कर रही है।