Breaking NewsKannad
कन्नड़ शहर में 2.5 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ, कई प्रभागों में भूमिपूजन

कन्नड/अशरफ़ अली
कन्नड़ शहर के प्रभाग क्रमांक 1, 5, 6 और 9 में लगभग 2 करोड़ 50 लाख रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन समारोह आज बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर संबंधित कार्यों का विधिवत भूमिपूजन भी किया गया।

कार्यक्रम में नवनिर्वाचित नगराध्यक्ष श्रीमती फरिन बेगम अब्दुल वाजेद, मुख्याधिकारी श्री रविंद्र लांडे, नगरसेवक, पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

इस दौरान शहर के नागरिकों को अधिक गुणवत्तापूर्ण और सुलभ सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने की बात कही गई। साथ ही भविष्य में भी ऐसे विकास कार्यों की गति बनाए रखने का विश्वास व्यक्त किया गया।