Breaking NewsMaharashtraMumbai

महाराष्ट्र पुलिस भर्ती: 15,631 पदों पर भर्ती का सरकारी निर्णय जारी, परीक्षा शुल्क ₹450 व ₹350 निर्धारित

मुंबई: (प्रतिनिधि–नुमान पठान) महाराष्ट्र पुलिस विभाग में 15,631 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। गृह विभाग ने बुधवार को इस संबंध में सरकारी निर्णय जारी किया। इसमें पुलिस कॉन्स्टेबल और जेल हवालदार सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

आरक्षित वर्ग को मिलेगी शुल्क में छूट

जारी आदेश के अनुसार, सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹450 और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹350 निर्धारित किया गया है। इसके अलावा, 2022 और 2023 में अधिकतम आयुसीमा पार कर चुके उम्मीदवारों को भी विशेष सवलत देते हुए आवेदन करने की अनुमति दी गई है।

परीक्षा और चयन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया विभागीय स्तर पर आयोजित होगी। उम्मीदवारों की ओएमआर (Optical Mark Recognition) आधारित लिखित परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा शुल्क से प्राप्त राशि का उपयोग भर्ती प्रक्रिया पर खर्च करने की अनुमति दी गई है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

सरकारी आदेश के मुताबिक, कुल 15,631 पदों में 2024 में खाली हुई रिक्तियां और 2025 में खाली होने वाली रिक्तियां शामिल हैं। इनमें —

  • पुलिस कॉन्स्टेबल – 12,399 पद
  • पुलिस कॉन्स्टेबल चालक – 234 पद
  • बैंड्समैन – 25 पद
  • सशस्त्र पुलिस कॉन्स्टेबल – 2,393 पद
  • जेल कॉन्स्टेबल – 580 पद

सरकार ने स्पष्ट किया है कि पहले की तरह 50% पदों की सीमा लागू नहीं होगी, बल्कि तात्कालिक आवश्यकता को देखते हुए सभी रिक्त पद भरे जाएंगे। इस निर्णय के बाद लाखों उम्मीदवारों को रोजगार का बड़ा अवसर मिलने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button