AurangabadBreaking NewsSillod
सिल्लोड में जहर पीने वाले युवक की इलाज के दौरान मौत, इलाके में सनसनी

औरंगाबाद/प्रतिनिधि
जिले के सिल्लोड तालुका के बनकिनहोला गांव से एक दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 25 वर्षीय युवक राहुल काशीनाथ फरकाडे ने जहर सेवन कर लिया, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, युवक ने गुरुवार शाम करीब 5 बजे जहर पिया था। इसके बाद उसे उल्टियां और चक्कर आने लगे। परिजनों ने तुरंत उसे औरंगाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज जारी था।
हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
