Breaking NewsMaharashtraPolitics

अशोक खरात सेक्सकांड की आंच तेज, रूपाली चाकणकर पर एक और इस्तीफे का दबाव

औरंगाबाद/प्रतिनिधि 

‘ढोंगी कैप्टन’ अशोक खरात प्रकरण को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। महिला शोषण के आरोपों में खरात की गिरफ्तारी के बाद अब इस मामले की आंच राजनीतिक गलियारों तक पहुंच गई है।

इसी बीच, रूपाली चाकणकर पर एक और इस्तीफे का दबाव बढ़ता नजर आ रहा है। महिला आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद अब उनसे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के महिला प्रदेश अध्यक्ष पद से भी हटने की मांग तेज हो गई है।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई, जिसके बाद यह संकेत मिले हैं कि जल्द ही उनसे पद छोड़ने को कहा जा सकता है। इस पूरे घटनाक्रम ने रूपाली चाकणकर के राजनीतिक करियर को बड़ा झटका दिया है और प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button