Breaking NewsCrime NewsMaharashtra

आस्था के नाम पर दरिंदगी! नाशिक के रंगीले बाबा अशोक खरात के बाद नांदेड़ में एक और ढोंगी बाबा का काला सच बेनकाब

नांदेड़/प्रतिनिधि 

महाराष्ट्र में पाखंडी बाबाओं की करतूतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। नाशिक के कुख्यात अशोक खरात मामले के बाद अब नांदेड़ से एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है।

माठा इलाके में रहने वाला हरिगिरी दत्तागिरी महाराज नाम का तथाकथित बाबा, धर्म और आस्था का मुखौटा पहनकर एक 46 वर्षीय विधवा महिला को अपने जाल में फंसाता रहा। आरोपी ने शादी का झांसा देकर जुलाई 2025 से कई बार महिला का शारीरिक शोषण किया। भरोसे का फायदा उठाकर इस पाखंडी ने इंसानियत को तार-तार कर दिया।

पीड़िता की शिकायत के बाद भाग्यनगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस को आशंका है कि इस पूरे प्रकरण में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों से साफ है कि आस्था की आड़ में पाखंड का कारोबार फल-फूल रहा है। जनता में भारी गुस्सा है और अब सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button