Breaking NewsKannad

महिला बचत समूह बैठक आयोजित, आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर, कन्नड़ नगर में महिलाओं की समस्याओं व योजनाओं पर हुई चर्चा

कन्नड़/अशरफ़ अली

कन्नड़ नगर के विभिन्न महिला बचत समूहों की एक महत्वपूर्ण बैठक नगराध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस बैठक में नगराध्यक्ष एवं अब्दुल जावेद सेठ ने महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं को विस्तार से जाना।

बैठक के दौरान महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में बचत समूहों की भूमिका को रेखांकित करते हुए विभिन्न सरकारी योजनाओं, स्वरोजगार के अवसरों तथा बचत समूहों के माध्यम से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

बैठक में महिलाओं के विकास के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। इस कार्यक्रम में बचत समूहों से जुड़ी बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं, जिससे कार्यक्रम को व्यापक समर्थन मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button