जालना शहर में बिक्री के लिए लाया गया 31 लाख 60 हजार रुपये का गुटखा जब्त
थाना चंदनझिरा सहायक पुलिस अधीक्षक श्रीमती जान्हवी शेखर की बड़ी कार्रवाई

जालना/कादरी हुसैन
जालना शहर में बिक्री के लिए लाए गए 31 लाख 60 हजार रुपये के गुटखे को दिनांक 31/03/2026 को सहायक पुलिस अधीक्षक श्रीमती जान्हवी शेखर ने अपनी टीम के साथ जाल बिछाकर जब्त किया। इस मामले में थाना चंदनझिरा, जालना में अपराध दर्ज किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र राज्य में बिक्री, परिवहन और भंडारण के लिए प्रतिबंधित गुटखा जालना शहर में लाया गया था। इसकी सूचना सहायक पुलिस अधीक्षक श्रीमती जान्हवी शेखर को मिली थी। सूचना के आधार पर उन्होंने अपनी टीम तथा थाना चंदनझिरा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए छत्रपति संभाजीनगर रोड पर आईटीआई कॉलेज के सामने एक आयशर ट्रक (क्रमांक MH/07/P/2837) को रोका।
पंचों की उपस्थिति में जांच करने पर ट्रक में “राजनिवास पान मसाला” और “जाफरानी जर्दा” कंपनी का कुल 21 लाख 60 हजार रुपये का प्रतिबंधित गुटखा पाया गया। साथ ही गुटखे की ढुलाई में उपयोग किए गए लगभग 10 लाख रुपये मूल्य के आयशर ट्रक को भी जब्त किया गया।
इस मामले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन अधिकारी की शिकायत पर थाना चंदनझिरा में ट्रक चालक शकील अमीन पठाण (निवासी चंदनझिरा) और प्रतिबंधित माल के मालिक सतीश जैस्वाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अजयकुमार बंसल और अपर पुलिस अधीक्षक श्री आयुष नोपानी के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस अधीक्षक श्रीमती जान्हवी शेखर, उपविभागीय पुलिस अधिकारी श्री अनंत कुलकर्णी, पुलिस निरीक्षक श्री बाळासाहेब पवार तथा उनकी टीम द्वारा की गई।
