समृद्धि महामार्ग पर भीषण हादसा; 7 से 8 महिला मजदूरों की मौत
कडवंची क्षेत्र में ट्रक ने मजदूरों को कुचला; 6-7 गंभीर घायल, विधायक अर्जुन खोतकर अस्पताल पहुंचे

जालना/कादरी हुसैन
बुधवार शाम करीब 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार, जालना जिले से एक बड़ी और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। समृद्धि महामार्ग पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में 7 से 8 महिला मजदूरों की मौत होने की प्राथमिक जानकारी है, जबकि 6 से 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह हादसा जालना के कडवंची इलाके में हुआ।

इस दर्दनाक हादसे में 7 से 8 महिला मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 से 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत जालना के सरकारी सामान्य अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही जालना तालुका पुलिस और समृद्धि महामार्ग पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में मदद करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
इस बीच, शिवसेना के विधायक अर्जुन खोतकर अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को सहायता दिलाने के लिए वे मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे।
फिलहाल पुलिस इस मामले की आगे जांच कर रही है। घटना के बाद जिला अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।