AurangabadBreaking NewsCrime News

औरंगाबाद: खुद को नगरसेवक बताकर दो लोगों ने अस्पताल में किया हंगामा

औरंगाबाद/प्रतिनिधि 

औरंगाबाद में खुद को नगरसेवक बताने वाले दो व्यक्तियों ने एक निजी अस्पताल में घुसकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी स्वयंभू नगरसेवक होने का दावा करते हुए स्वीकृत नगरसेवक के साथ अस्पताल में दाखिल हुए और वहां मौजूद परिचारिका, डॉक्टर और कर्मचारियों को धमकाते हुए दहशत का माहौल बना दिया।

यह घटना कल दोपहर करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है। मामले में नगर निगम की ओर से 10 अप्रैल की रात 11 बजे एमआईडीसी सिडको थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने इमान सालार और असरार अहमद के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button