Breaking NewsCrime NewsJalna

33 लाख 50 हजार रुपये मूल्य का गुटखा जब्त; पुलिस अधीक्षक तेगबीर सिंह संधु के मार्गदर्शन में चंदनझिरा पुलिस की बदनापुर में कार्रवाई

जालना/कादरी हुसैन

महाराष्ट्र राज्य में प्रतिबंधित एवं मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक राजनिवास और विमल कंपनी का गुटखा, जाफरानी जर्दा तथा वी-1 तंबाखू बुरहानपुर (मध्यप्रदेश) से जालना जिले के अंबड तालुका अंतर्गत किनगांव फाटा क्षेत्र में अवैध बिक्री के लिए लाए जाने की गुप्त एवं पुख्ता जानकारी पुलिस अधीक्षक तेगबीर सिंह संधु को प्राप्त हुई थी।

इस जानकारी के आधार पर उन्होंने चंदनझिरा पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक बालासाहेब पवार को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद सहायक पुलिस निरीक्षक स्नेहा करेवाड, पुलिस उपनिरीक्षक रवि देशमाने, पुलिस हेड कॉन्स्टेबल कृष्णा तंगे तथा पुलिस कॉन्स्टेबल नवनाथ पाटील की टीम गठित कर तत्काल बदनापुर क्षेत्र के सोमठाणा रोड पर भेजा गया।

दि. 20 मई 2026 को दोपहर 3:50 बजे सोमठाणा फाटा, तहसील बदनापुर, जिला जालना में पुलिस टीम ने जाल बिछाकर बुरहानपुर से गुटखा लेकर आ रहे बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक एमएच-21 बीएच-4732 को रोका। वाहन में मौजूद आरोपी 1) ऋषिकेश काकासाहेब कताडे (26 वर्ष, निवासी खांडी अंतरवाली, तहसील पैठण, जिला छत्रपती संभाजीनगर) तथा 2) अशोक शिवाजी तायडे (30 वर्ष, निवासी रामसगाव, तहसील घनसावंगी, जिला जालना) को हिरासत में लिया गया।
वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस ने निम्नलिखित सामग्री जब्त की : 1)9 लाख 60 हजार रुपये मूल्य का विमल पान मसाला,
2) 31 हजार 460 रुपये मूल्य का वी-1 तंबाखू किंग पैक
3)3 लाख 88 हजार 800 रुपये मूल्य का के.एन.-1 जाफरानी जर्दा, 4) 40 हजार रुपये मूल्य का वी-1 बिग तंबाखू , 5) 6 लाख 24 हजार रुपये मूल्य का केसरयुक्त विमल पान मसाला,
6) 5 लाख 6 हजार 250 रुपये मूल्य का राजनिवास सुगंधित पान मसाला, 7) 8 लाख रुपये मूल्य का सफेद रंग का महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक एमएच-21 बीएच-4732,
इस प्रकार कुल 33 लाख 50 हजार 510 रुपये का मुद्देमाल जब्त किया गया।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि उक्त माल ताराचंद भागुजी भोजने, निवासी जामखेड, तहसील अंबड, जिला जालना द्वारा बिक्री के लिए बुरहानपुर से मंगवाया गया था। इस मामले में सहायक पुलिस निरीक्षक श्रीमती स्नेहा करेवाड की शिकायत पर बदनापुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक तेगबीर सिंह संधु, सहायक पुलिस अधीक्षक जानव्ही शेखर तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी नितीन कटेकर के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक बालासाहेब पवार के नेतृत्व में चंदनझिरा पुलिस स्टेशन की टीम द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button