Breaking NewsCrime NewsJalna

नागेवाड़ी क्षेत्र में सड़ी-गली हालत में मिला अज्ञात शव; पहचान के लिए चंदनझिरा पुलिस की अपील

जालना/कादरी हुसैन

चंदनझिरा थाना क्षेत्र के नागेवाड़ी शिवार परिसर में ड्राय पोर्ट की ओर जाने वाले सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ी-गली अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इस मामले में चंदनझिरा पुलिस थाने में आकस्मिक मृत्यु क्रमांक 29/2026 के तहत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के अनुसार मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मृत व्यक्ति की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। शव अर्धनग्न तथा पूरी तरह सड़ी-गली अवस्था में मिला। मृतक के शरीर पर पैंट या अंतर्वस्त्र नहीं थे, जबकि उसने हल्के गुलाबी रंग की फुल बाजू की शर्ट पहन रखी थी।

अज्ञात मृतक की पहचान करने के लिए चंदनझिरा पुलिस ने खोज सूचना जारी की है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी थाना क्षेत्र में उक्त हुलिए का कोई व्यक्ति लापता दर्ज हो अथवा मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

संपर्क नंबर :
पोनि बालासाहेब पवार – 7559476389
पोउपनि एस. ए. हुसैन – 7031345313
पोहेकाॅ/554 संतोष वनवे – 8329250532
चंदनझिरा पुलिस थाना – 8459610484

मामले की आगे की जांच चंदनझिरा पुलिस द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button