Breaking NewsCrime NewsJalna

जालना में महिलाओं की चेन स्नैचिंग करने वाले 4 आरोपी और सोना खरीदने वाला 1 आरोपी गिरफ्तार; 3.70 लाख रुपये का माल बरामद

जालना | कादरी हुसैन

जालना शहर में महिलाओं के गले से सोने की चेन छीनने की लगातार हो रही घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं चोरी का सोना खरीदने वाले एक अन्य आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 3,70,500 रुपये मूल्य का मुद्देमाल बरामद किया है।
जालना शहर में बढ़ती चेन स्नैचिंग की घटनाओं का खुलासा करने के लिए पुलिस अधीक्षक तेगबीर सिंह संधू के निर्देश पर स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक पंकज जाधव ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की थी।

*तीन मामलों का खुलासा*
पहला मामला:
1 जुलाई 2026 को शाम करीब 4:30 बजे बडीसड़क स्थित क्षीरसागर अस्पताल के सामने 65 वर्षीय शंकुतला शिवकुमार राठी के गले से करीब डेढ़ तोला सोने की चेन दो बाइक सवार बदमाशों ने जबरन छीन ली थी। इस संबंध में सदर बाजार पुलिस थाने में अपराध क्रमांक 548/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
दूसरा मामला:
उसी दिन दोपहर 3:50 बजे वंश ब्लू बेल्स सोसायटी, संभाजीनगर (जालना) क्षेत्र में स्कूटी से जा रही संगीता गोपीकिशन लोहिया (58 वर्ष) के गले से चेन छीनने का प्रयास किया गया। इस मामले में सदर बाजार पुलिस थाने में अपराध क्रमांक 549/2026 दर्ज किया गया।
तीसरा मामला:
29 जून 2026 को शाम 5 बजे महसूल कॉलोनी, अंबड रोड, जालना में उषा शरद आडणे (39 वर्ष) के गले से करीब डेढ़ तोला सोने की चेन बाइक सवार दो बदमाशों ने छीन ली थी। इस संबंध में तालुका पुलिस थाने में अपराध क्रमांक 406/2026 दर्ज किया गया था।
घटनाओं की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने सुमित रुपेकर, चैतन्य गायकवाड़, शुभम वैद्य और अजय गांगुर्डे को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीनों मामलों का खुलासा हुआ। चोरी का सोना खरीदने वाले अजय लोळगे को भी गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी 1)सुमित सुभाष रुपेकर (21), निवासी साजापुर, जिला छत्रपति संभाजीनगर,
2)चैतन्य कैलास गायकवाड़ (22), निवासी साजापुर, जिला छत्रपति संभाजीनगर,
3)शुभम वसंत वैद्य (23), निवासी साजापुर, जिला छत्रपति संभाजीनगर,
4)अजय रोहिदास गांगुर्डे (26), निवासी राजणगांव, तहसील गंगापुर, जिला छत्रपति संभाजीनगर,
5)अजय अरुण लोळगे (28), पेशा – कारीगर, निवासी संभाजी कॉलोनी, एन-6 सिडको, छत्रपति संभाजीनगर (चोरी का सोना खरीदने वाला)

बरामद मुद्देमाल 75,000 रुपये मूल्य की 7 ग्राम सोने की चेन, 2,05,000 रुपये मूल्य की बजाज पल्सर 220 एवं बजाज पल्सर 125 मोटरसाइकिल,90,000 रुपये मूल्य का आईफोन 14 प्रो एवं रेडमी नोट 13मोबाइल फोन, 500 रुपये मूल्य का बैग, हेलमेट, नंबर प्लेट और मास्क कुल बरामदगी: 3,70,500 रुपये।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक तेगबीर सिंह संधू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम साळी तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी अनंत कुलकर्णी के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक पंकज जाधव, सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन खामगळ, पुलिस उपनिरीक्षक राजेंद्र वाघ तथा स्थानीय अपराध शाखा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button