Breaking NewsJalna

वार्ड क्रमांक 8 की समस्याओं पर निगम आयुक्त अंजली शर्मा का एक्शन, नालों की सफाई व चौड़ीकरण के दिए निर्देश

जालना | कादरी हुसैन

जालना महानगरपालिका के वार्ड क्रमांक 8 में व्याप्त स्वच्छता एवं नालों की समस्याओं को लेकर नगरसेवक दुर्गेश काठोठीवाले ने महानगरपालिका आयुक्त अंजली शर्मा को क्षेत्र का दौरा कराते हुए विभिन्न स्थानों की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया।

निरीक्षण के दौरान नगरसेवक दुर्गेश काठोठीवाले ने संग्राम नगर सहित दर्गा-वेस, लोधी मोहल्ला तथा अन्य क्षेत्रों में नालों की सफाई, चौड़ीकरण और नियमित स्वच्छता व्यवस्था की आवश्यकता पर जोर दिया। समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त अंजली शर्मा ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

आयुक्त ने विशेष रूप से संग्राम नगर में नाले की सफाई एवं चौड़ीकरण शीघ्र शुरू करने तथा दर्गा-वेस–लोधी मोहल्ला क्षेत्र के नाले की तत्काल सफाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए। साथ ही वार्ड में स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने और नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर नगरसेवक दिनेश भगत, सेवक नारियलवाले, अमोल धानोरे, नरेश उर्फ भैय्या, लक्ष्मण वर्मा, अर्जुन फते लष्करी, विकी सेनानी, नितीन जांगळे, लखन फते लष्करी, गणेश लुटे सहित क्षेत्र के नागरिक उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान महानगरपालिका के सहायक आयुक्त विजय महाराज फुलंब्रीकर, विद्युत विभाग की कोमल मैडम, मनपा अभियंता सैय्यद सऊद, जलापूर्ति अभियंता बगळे साहब, स्वच्छता निरीक्षक राधेश्याम लोखंडे तथा जलापूर्ति, निर्माण एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने आयुक्त को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button