Breaking NewsKannad

रिट्ठी मोहर्डा सेवा सहकारी सोसायटी के चेयरमैन बने शेख नईम सेठ, बहुमत से हुआ निर्वाचन

कन्नड़ | अशरफ़ अली

रिट्ठी मोहर्डा विविध कार्यकारी सेवा सहकारी सोसायटी के चेयरमैन पद पर शेख नईम अ. अजिमोद्दीन सेठ का बहुमत से निर्वाचन किया गया। उनके चयन के बाद सोसायटी में खुशी का माहौल देखने को मिला।

 

इस अवसर पर संस्थान के संचालक एवं पूर्व उपनगर अध्यक्ष अ. जावेद सेठ, सचिव शेख अल्ताफ, संचालक गलचंद राठौड़, जाकीर भाई पटेल, यासीन खान, लियाकत अली मामू, आरिफ अली, आमेर खान, जाकीर खान, दिलीप द. बनकर, पूर्व चेयरमैन अ. असद, शेख जावेद डीडी, हाजी इरफान, समियोद्दीन पटेल तथा अ. जावेद सेठ मित्र मंडल के सदस्यों ने नवनिर्वाचित चेयरमैन शेख नईम सेठ का पुष्पहार एवं शॉल पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button