धाड़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मंदिर की दानपेटी चोरी का मामला महज दो घंटे में सुलझाया

धाड़ | आबिद लाला
धाड़ पुलिस ने धामणगांव स्थित श्री गजानन महाराज साईबाबा संस्थान मंदिर की दानपेटी चोरी के मामले का महज दो घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया 100 प्रतिशत माल बरामद कर लिया।
इस मामले में शिकायतकर्ता समाधान छगन पायधन (59 वर्ष, मजदूर, निवासी धामणगांव, तहसील एवं जिला बुलढाणा) की शिकायत पर धाड़ पुलिस थाने में अपराध क्रमांक 311/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान धाड़ पुलिस की अपराध शाखा टीम ने तकनीकी और गोपनीय जानकारी के आधार पर मात्र दो घंटे में मामले का पर्दाफाश कर निलेश गणेश माहाले (33 वर्ष, निवासी धामणगांव, तहसील एवं जिला बुलढाणा) को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की लोहे की दानपेटी (अनुमानित मूल्य ₹1,500) तथा दानपेटी में रखी ₹6,000 की नकदी बरामद कर ली। इस प्रकार कुल ₹7,500 मूल्य का 100 प्रतिशत चोरी गया माल बरामद कर लिया गया।
धाड़ पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से मंदिर की चोरी का मामला बेहद कम समय में सुलझ गया। आरोपी के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है तथा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निलेश तांबे (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोल गायकवाड़ तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रदीप पाटील के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक अजिनाथ मोरे (प्रभारी अधिकारी, धाड़ पुलिस थाना), सहायक फौजदार प्रभाकर लोखंडे, पुलिस हेड कांस्टेबल युवराज मुले एवं पुलिस टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दी।
