Breaking NewsJalna

जालना: सड़क पर आवारा जानवरों के खिलाफ मनपा की कार्रवाई शुरू

जालना/कादरी हुसैन

जालना शहर में सड़क पर घूमने वाले आवारा जानवरों के खिलाफ महानगरपालिका की ओर से अभियान शुरू किया गया है। शनिवार, 12 सितंबर 2026 को मनपा आयुक्त अंजली शर्मा, सहायक आयुक्त विजय फुलंब्रीकर तथा स्वच्छता प्रमुख सुधीर डहाळे के आदेशानुसार इस अभियान की शुरुआत चमन क्षेत्र से की गई। अभियान के दौरान चिकन-मटन प्रमुख एवं आवारा जानवर पथक प्रमुख मोहम्मद अमजद खान के मार्गदर्शन में सहायक एवं आवारा जानवर पथक प्रमुख रामेश्वर अंकुश जाधव तथा मुकेश कैलास गायकवाड़ और संबंधित एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा कार्रवाई की गई।

महानगरपालिका प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने पालतू अथवा अन्य जानवरों को खुले में सड़क पर न छोड़ें। यदि कोई जानवर सड़क पर आवारा घूमता हुआ पाया गया, तो महानगरपालिका की ओर से संबंधित व्यक्ति पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। शहर में यातायात व्यवस्था एवं नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी पशुपालकों से इस संबंध में विशेष सावधानी बरतने की अपील महानगरपालिका प्रशासन ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button