जालना में हज 2027 यात्रियों के लिए चिकित्सा फिटनेस शिविर जिला सरकारी अस्पताल में विशेष स्वास्थ्य जांच एवं मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र वितरण

जालना | कादरी हुसैन
रहनुमा-ए-हज कमेटी, जिला जालना की ओर से हज 2027 के यात्रियों के लिए जिला सरकारी अस्पताल, जालना में विशेष चिकित्सा फिटनेस जांच एवं हेल्थ सर्टिफिकेट वितरण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में बड़ी संख्या में हज यात्रियों ने उपस्थित होकर अपनी चिकित्सा जांच कराई। संपूर्ण जांच प्रक्रिया डॉ. डी. आर. पाटील के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इस अवसर पर डॉ. आरिफ, डॉ. दानिश साद, डॉ. जैनब, डॉ. फिरोज और डॉ. लतीफ सहित चिकित्सा विभाग के डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ एवं कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
चिकित्सा जांच पूरी होने के बाद डॉ. डी. आर. पाटील के हाथों हज यात्रियों को हेल्थ एवं मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर पत्रकार अब्दुल हाफिज, ताहिर कुरैशी और जावेद अहमद उपस्थित थे।
शिविर को सफल बनाने के लिए रहनुमा-ए-हज कमेटी के अध्यक्ष हाजी शकील खान सहित शेख विकार, शेख नूर, इमरान खान, शेख खैरू, मतीन भाई, कदीर बागवान, हबीब लोहार, मोहम्मद अशरफ, हज प्रशिक्षक हाजी कमालुद्दीन काजी और नसीम सिद्दीकी सहित कमेटी के सदस्यों ने अथक प्रयास किए।
