जालना: इंजीनियर्स डे समारोह में इंजीनियर काजी सोहेल को “विश्वकर्मा पुरस्कार” से सम्मानित

उद्योगपति विनोद राठोड के हाथों हुआ सम्मान; क्रेडाई(Credai) जालना की ओर से होटल अतिथि में कार्यक्रम आयोजित
जालना/कादरी हुसैन
क्रेडाई (CREDAI) जालना की ओर से बुधवार, 30 सितंबर 2026 को शाम 7 बजे होटल अतिथि, जालना में इंजीनियर्स डे समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इंजीनियरिंग क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए इंजीनियर काजी सोहेल को प्रतिष्ठित ‘विश्वकर्मा पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। उद्योगपति विनोद राठोड के हाथों इंजीनियर काजी सोहेल को पुरस्कार प्रदान कर उनका अभिनंदन किया गया।
समारोह की अध्यक्षता क्रेडाई जालना के अध्यक्ष विठ्ठल पवार ने की। कार्यक्रम में क्रेडाई जालना के उपाध्यक्ष अविनाश भोसले, सचिव चेतन मराठे, सहायक संचालक नगर रचना, जालना महानगरपालिका सौरभ सालवे, नगर रचना विभाग से जुड़े अधिकारी, क्रेडाई के सदस्य, इंजीनियर, बिल्डर तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम में
सुनील रायठ्ठा, संचालक, विनोदराय इंजीनियर्स प्रा. लि., ने मुख्य वक्ता के रूप में मार्गदर्शन किया। उन्होंने इंजीनियरिंग क्षेत्र में नवाचार, तकनीकी प्रगति, गुणवत्ता, ईमानदारी और व्यावसायिक उत्कृष्टता के महत्व पर प्रकाश डाला।
Credai (क्रेडाई) जालना की ओर से आयोजित इस समारोह का उद्देश्य इंजीनियरिंग क्षेत्र में कार्यरत professionals के योगदान का सम्मान करने के साथ-साथ नई तकनीकों, गुणवत्तापूर्ण निर्माण और जिम्मेदार इंजीनियरिंग को प्रोत्साहित करना था। समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों ने सम्मानित इंजीनियर काजी सोय को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के आयोजन में विठ्ठल पवार, अविनाश भोसले, चेतन मराठे तथा क्रेडाई जालना के सभी सदस्यों ने सहयोग किया।
