कन्नड़ उपजिला अस्पताल की समस्याओं को लेकर AIMIM ने चिकित्सा अधिकारी से की मुलाकात

कन्नड़/अशरफ़ अली
कन्नड़ स्थित वैद्यकीय अधिकारी उपजिला अस्पताल में नागरिकों को हो रही परेशानियों और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर AIMIM शहराध्यक्ष रईस पवार ने वैद्यकीय अधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान अस्पताल की विभिन्न समस्याओं से अधिकारी को अवगत कराया गया।
AIMIM शहराध्यक्ष रईस पवार और तालुकाध्यक्ष नासेर पटेल द्वारा रखी गई मांगों पर वैद्यकीय अधिकारी ने संबंधित मामलों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश जारी किए।
AIMIM की ओर से प्रमुख रूप से मांग की गई कि ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाए। अस्पताल में सोनोग्राफी की सुविधा तत्काल शुरू की जाए। छोटे बच्चों को दिए जाने वाले टीकों और आवश्यक दवाओं की कमी को दूर किया जाए।
इसके अलावा प्रसूति के लिए कथित रूप से पैसे की मांग किए जाने की शिकायत पर तत्काल रोक लगाने, सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए पहचान-पत्र अनिवार्य करने तथा कर्मचारियों को अपने कार्यस्थल पर मुख्यालय में रहना सुनिश्चित करने की मांग की गई।
इस अवसर पर AIMIM शहराध्यक्ष रईस पवार, तालुकाध्यक्ष नासेर पटेल, महासचिव आरिफ कुरेशी, कार्यकारी अध्यक्ष अहमद भाई, शाहरुख खान, शहर उपाध्यक्ष जाकीर पटेल, मतीन पवार, अली मौलाना सहित AIMIM के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।