BeedBreaking NewsCrime News

बॉयफ्रेंड को लेकर हुआ विवाद, महिला होमगार्ड की गला दबाकर हत्या – बीड में सनसनी

बीड शहर से एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। यहां दो सहेलियों के बीच बॉयफ्रेंड को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला ने अपने बेटे की मदद से दूसरी महिला सहेली, जो कि होमगार्ड थी, का गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी महिला ने शव को बीड शहर से कुछ किलोमीटर दूर नाले में फेंक दिया। यह घटना बीड शहर के अंबिका चौक इलाके में हुई है।

मृतका का नाम अयोध्या राहुल वरकटे (उम्र 26 वर्ष) है। पुलिस ने आरोपी सहेली वृंदावनी फरताडे और उसके नाबालिग बेटे को गिरफ्तार किया है। इस बारे में जानकारी सहायक पुलिस निरीक्षक गजानन क्षीरसागर ने दी।

बॉयफ्रेंड बना विवाद की वजह

जानकारी के अनुसार, अयोध्या के पति की चार साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उसकी तीन साल की एक बेटी है, जो सास के पास गांव में रहती है। अयोध्या बीड में रहकर होमगार्ड की नौकरी कर रही थी और पुलिस भर्ती की भी तैयारी कर रही थी। इसी दौरान उसकी दोस्ती वृंदावनी फरताडे से हुई।

वृंदावनी का एक युवक राठोड़ से प्रेम संबंध था, लेकिन कुछ समय बाद अयोध्या की भी पहचान राठोड़ से हुई। राठोड़ ने वृंदावनी को दूर कर अयोध्या के करीबियां बढ़ाईं। इसी बात से नाराज़ होकर वृंदावनी ने हत्या की योजना बनाई।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

दो दिन पहले वृंदावनी ने अयोध्या को अपने घर बुलाया और अपने बेटे की मदद से उसका गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को छिपाने की कोशिश की गई। देर रात मृतका का शव एक बॉक्स में डालकर स्कूटी से शहर से बाहर ले जाया गया और नाले में फेंक दिया गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

पुलिस ने जब वृंदावनी से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। इस सनसनीखेज वारदात से बीड शहर में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button