Buldhana

भाजपा युवा मोर्चा का मेहकर और लोणार में सदस्यता अभियान सफल

प्रतिनिधि : फिरदोस खान पठान

लोणार: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने 7 जनवरी को मेहकर और लोणार तालुकों में सदस्यता अभियान के तहत मेगा ड्राइव का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा महामंत्री शुभम जी देसाई ने किया, जिसमें युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विनायक जी भाग्यवंत, उपाध्यक्ष देवानंद सानप, तालुका प्रभारी राम डुकरे, शहर अध्यक्ष सागर मुर्ताडकर और युवा मोर्चा महामंत्री भागवत बोडके समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता बाळासाहेब कुलकर्णी, प्रवीण धाईत, भागवत आटोळे, शिवाजी आटोळे और गणेश तनपुरे ने भी मार्गदर्शन किया। बनमेरु महाविद्यालय, लोणार में आयोजित इस अभियान में बड़ी संख्या में युवाओं और आम जनता ने हिस्सा लिया। सदस्यता अभियान के माध्यम से भाजपा विचारधारा से लोगों को जोड़ा गया और संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया गया।

मेहकर तालुका अध्यक्ष सरांग जी माळेकर, तालुका प्रभारी राजेश जी राठौड़ और शहर अध्यक्ष राहुल चोंढेकर समेत कई पदाधिकारियों ने भी इस अभियान में भाग लिया। इस ड्राइव से कार्यकर्ताओं में नया जोश आया और भाजपा संगठन को और सशक्त बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
hi Hindi