AurangabadBreaking NewsCrime News

औरंगाबाद: उधारी के 10 हजार बने मौत की वजह, युवक को निर्वस्त्र कर सरेआम पीट-पीटकर हत्या, गंगापुर के अंबेलोहळ में मचा हड़कंप

औरंगाबाद जिले के गंगापुर तालुका के अंबेलोहळ गांव में शुक्रवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 22 वर्षीय युवक अर्जुन प्रधान की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी युवकों ने उसे निर्वस्त्र कर क्रूरता से पीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी और यह रहस्य बना हुआ था कि हत्या किसने और क्यों की। लेकिन पुलिस ने केवल 24 घंटे के भीतर इस मामले का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अब भी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं: पांडुरंग वामन प्रधान, अंकुश प्रधान, नंदकुमार दादासाहेब डोहाडे, विठ्ठल प्रधान और निलेश प्रधान। सभी आरोपी मृतक अर्जुन प्रधान के ही गांव के निवासी हैं।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतक अर्जुन की मां ने आरोपियों की मां लक्ष्मीबाई से 10 हजार रुपये उधार लिए थे। शुक्रवार को इसी बात को लेकर विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि अर्जुन ने गुस्से में आकर लक्ष्मीबाई पर फरशी फेंकी थी और इस घटना की जानकारी उसने अपने भाई को फोन पर दी थी।

इस घटना के बाद लक्ष्मीबाई के बेटों ने अर्जुन को पकड़कर सड़क पर ही निर्वस्त्र कर बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। जब शुक्रवार शाम तक अर्जुन घर नहीं लौटा तो उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह उसका शव अर्धनग्न अवस्था में मिला, जिसके बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ।

पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button