Jalna

गणेश उत्सव के दौरान गोहत्या प्रकरण के बाद जालना शहर में अवैध मांस विक्रेताओं पर महापालिका की बड़ी कार्रवाई, 67 दुकानदारों पर केस दर्ज

जालना: (प्रतिनिधि–कादरी हुसैन) गणेश उत्सव के दौरान सामने आए गोहत्या प्रकरण ने जालना शहर में हड़कंप मचा दिया। इस घटना के बाद नगर प्रशासन हरकत में आ गया और अवैध मांस विक्रेताओं तथा खुले में मांस बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई।

महानगरपालिका आयुक्त और सहायक आयुक्त के मार्गदर्शन में स्वच्छता विभाग प्रमुख कैलास चांदणे तथा मुख्य स्वच्छता निरीक्षक पंडित पवार की देखरेख में स्वच्छता निरीक्षक अरुण वानखेडे के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।

कार्रवाई के दौरान कदीम जालना, सदर बाजार और चंदनजीरा थाना क्षेत्रों में छापे मारे गए और कई दुकानदारों पर केस दर्ज किए गए।

कार्रवाई में शामिल प्रमुख आरोपी दुकानदार —

  • शोएब खान – 13 मामले
  • रविंद्र कल्याणी – 19 मामले
  • शुभम जाधव – 04 मामले
  • राधेश्याम लोखंडे – 27 मामले
  • राहुल हिवाळे – 02 मामले
  • विक्रांत किर – 01 मामला

कुल मिलाकर 67 दुकानदारों पर केस दर्ज किए गए हैं।

महानगरपालिका ने स्पष्ट किया है कि अवैध मांस बिक्री पर किसी भी तरह की छूट नहीं दी जाएगी। यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button