AurangabadBreaking NewsMaharashtraPolitics

राज्य हिलेगा 24 जुलै को! कर्जमाफी की मांग पर बच्चू कडू के चक्का जाम को MIM का खुला समर्थन

औरंगाबाद :किसानों की कर्जमाफी की मांग को लेकर प्रहार जनशक्ती पार्टी द्वारा 24 जुलाई को राज्यव्यापी चक्का जाम आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है। इस आंदोलन को पार्टी अध्यक्ष और पूर्व विधायक बच्चू कडू ने नेतृत्व देने की घोषणा की है। इस चक्का जाम आंदोलन को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएम) के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद इम्तियाज जलील ने खुला समर्थन दिया है। उन्होंने इस बाबत एक पत्र बच्चू कडू को भेजा है।

पत्र में इम्तियाज जलील ने लिखा है कि राज्य के किसान, दिव्यांग, विधवा महिलाएं, गरीब और वंचित वर्गों की मूलभूत मांगों के लिए जो आंदोलन चलाया जा रहा है, उसमें उन्हें और एमआईएम पार्टी को पूर्ण समर्थन है। किसानों की कर्जमाफी, दिव्यांग और विधवाओं को ₹6,000 की आर्थिक सहायता, फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य से 20% अधिक प्रोत्साहन राशि, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मांगों पर केंद्र और राज्य सरकार की उदासीनता के कारण यह जन आंदोलन जरूरी हो गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि यह आंदोलन लोकतांत्रिक तरीके से जनता की पीड़ा को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास है। “गुरुकुंज मोजरी” से शुरू हुआ यह संघर्ष अब पूरे राज्य के नागरिकों की भावनाओं और अधिकारों का प्रतीक बन चुका है। सरकार से मांग की गई है कि वह इस आंदोलन की गंभीरता को समझे और तुरंत उचित कदम उठाए।

जलील ने चेतावनी दी कि ये मांगे केवल राजनीतिक नहीं हैं, बल्कि सामाजिक न्याय से जुड़ी हैं। अगर सरकार ने इन्हें अनदेखा किया, तो राज्य में असंतोष का विस्फोट होगा और उसकी पूरी जिम्मेदारी शासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button