Breaking NewsJalna

अवैध बूचड़खाने व मांस बिक्री करने वालों पर मनपा की कड़ी कार्रवाई; शेड ध्वस्त, ₹5,000 का जुर्माना

जालना | कादरी हुसैन

जालना शहर के चामड़ा बाजार, दरगाह गली एवं मंगल बाजार परिसर में अवैध बूचड़खाना चलाने तथा मांस बिक्री करने वाले विक्रेता के खिलाफ आज दिनांक 19/08/2026 को महानगरपालिका के दल द्वारा कड़ी कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई के दौरान संबंधित विक्रेता का अनधिकृत शेड ध्वस्त कर दिया गया तथा उस पर ₹5,000/- का जुर्माना भी लगाया गया।

यह कार्रवाई माननीय आयुक्त अंजली शर्मा के मार्गदर्शन में की गई। इस दौरान उपायुक्त श्री त्रिंबक कांबले, सहायक आयुक्त विजय फुलंब्रीकर, स्वच्छता प्रमुख श्री सुधीर डहाळे, चिकन-मटन विभाग प्रमुख मोहम्मद अमजद खान, वाहन शाखा सहायक शुभम जाधव, प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक राधेश्याम लोखंडे सहित विक्रांत कीर, राहुल लोखंडे, अशोक गायकवाड़, मेथ्यू चाको, राहुल हिवाले तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

नागरिकों से मनपा का आह्वान

शहर में अवैध बूचड़खाना चलाना एवं अवैध रूप से मांस बिक्री करना पूरी तरह गैरकानूनी है। यदि इस प्रकार की गतिविधियां पाई गईं तो संबंधितों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। महानगरपालिका प्रशासन ने सभी नागरिकों से सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button