Breaking NewsCrime NewsPune

पुणे में ढोंगी बाबा का घिनौना कृत्य: महिला से दुष्कर्म और 50 लाख से ज्यादा की ठगी

पुणे/प्रतिनिधि 

पुणे: शहर के स्वारगेट इलाके से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां खुद को ‘देवऋषि’ बताने वाले एक 43 वर्षीय व्यक्ति ने एक महिला के साथ न केवल बार-बार दुष्कर्म किया, बल्कि उसे नौकरी और निवेश का झांसा देकर करीब 50 लाख 55 हजार रुपये की ठगी भी की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पीड़ित महिला और उसके पति के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने का भरोसा दिलाकर महिला का विश्वास जीता। इसी भरोसे का फायदा उठाते हुए उसने महिला का शारीरिक शोषण किया। आरोपी की पहचान ओंकार गडदे के रूप में हुई है।

इतना ही नहीं, आरोपी ने महिला को नौकरी दिलाने और पैसे निवेश करने के नाम पर बड़ी रकम ऐंठ ली। महिला को लंबे समय तक झांसे में रखकर वह लगातार उसका शोषण करता रहा।

मामले का खुलासा होने के बाद स्वारगेट पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और ठगी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

यह घटना एक बार फिर समाज में फैले ढोंगी बाबाओं के खतरे को उजागर करती है, जो लोगों की आस्था और कमजोरियों का फायदा उठाकर ऐसे जघन्य अपराधों को अंजाम देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button