Breaking NewsCrime NewsDelhi

स्विमिंग सीखने गई 9 और 12 वर्षीय दो बच्चियों के साथ सामूहिक बलात्कार! दोनों आरोपी गिरफ्तार

देश की राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां नरेला इलाके में दो नाबालिग बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना में शामिल दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी 9 वर्षीय बेटी 5 अगस्त को नरेला स्थित एक स्विमिंग पूल में तैराकी की प्रैक्टिस के लिए गई थी। वहां आरोपी अनिल पहले से मौजूद था, जिसने बच्ची को एक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। कमरे में पहले से ही 12 साल की एक और बच्ची मौजूद थी, जो तैराकी सीखने आती थी।

अनिल ने दोनों बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया। इसके थोड़ी देर बाद दूसरा आरोपी मुनील वहां पहुंचा और उसने भी दोनों बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपियों ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी, जिसके डर से उन्होंने किसी को कुछ नहीं बताया।

9 साल की पीड़िता स्विमिंग के लिए जाने से मना करने लगी, जिसके बाद मां ने कारण पूछा तो वह रोते-रोते पूरी घटना बता दी। इसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस डॉक्टरों से मेडिकल जांच कराने पर सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके बाद दोनों आरोपियों (उम्र 37 और 24 वर्ष) के खिलाफ गैंगरेप, धमकी देने, बंधक बनाने और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपियों ने इससे पहले भी किसी और बच्ची के साथ ऐसा अपराध किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button