Breaking NewsNagpurPolitics

फडणवीस ने अपनाया योगी पैटर्न: नागपुर हिंसा के बनाए गए आरोपी फहीम खान के घर पर चला दिया बुलडोजर

नागपुर: 17 मार्च को नागपुर में हुई हिंसा के मुख्य आरोपी फहीम खान पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार, 24 मार्च को उनके अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया।

बुलडोजर कार्रवाई के तहत तोड़ा गया अवैध निर्माण

नागपुर में हिंसा भड़काने के आरोप में प्रशासन ने फहीम खान के घर पर बुलडोजर एक्शन लिया। महानगरपालिका की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण को ध्वस्त किया

सीएम फडणवीस का सख्त रुख

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया था और सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया था। उन्होंने कहा था कि हिंसा में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा

फडणवीस ने आगे कहा कि “जो लोग हिंसा में शामिल थे, उनसे नुकसान की भरपाई करवाई जाएगी। यदि वे पैसे नहीं देंगे, तो उनकी संपत्तियां जब्त कर नीलाम की जाएंगी। जरूरत पड़ने पर बुलडोजर भी चलेगा।”

दंगाइयों से ही वसूला जाएगा नुकसान

सीएम ने स्पष्ट कर दिया है कि दंगों में हुई संपत्ति के नुकसान की भरपाई हिंसा में शामिल लोगों से ही की जाएगी। जिन लोगों ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है, उनकी संपत्ति जब्त कर उसकी बिक्री से वसूली की जाएगी।

प्रशासन का कड़ा संदेश

इस कार्रवाई के जरिए प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि हिंसा फैलाने वालों और कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नागपुर पुलिस और महानगरपालिका की संयुक्त टीम आगे भी ऐसे अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाने की योजना बना रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
hi Hindi