झारखंड के सांसद निशिकांत दुबे की सांसद सदस्यता रद्द कर उन्हें कड़ी सजा दी जाए: डॉ. गोपाल बछिरे की राष्ट्रपति से मांग
प्रतिनिधि: फिरदोस खान पठान

लोणार शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के जिला संगठक डॉ. गोपाल बछिरे ने झारखंड के सांसद निशिकांत दुबे की सांसद सदस्यता रद्द करने की मांग करते हुए राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि निशिकांत दुबे ने संसद में फर्जी एमबीए डिग्री पेश की है और महाराष्ट्र तथा मराठी समाज का अपमान किया है, इसलिए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
डॉ. बछिरे ने कहा कि सांसद दुबे ने संसद में शपथपत्र देकर खुद को एमबीए बताया और यह डिग्री दिल्ली विश्वविद्यालय की होने का दावा किया, लेकिन विश्वविद्यालय ने स्पष्ट कर दिया है कि यह डिग्री फर्जी है। इससे साबित होता है कि उन्होंने संसद को धोखा दिया है, जो एक गंभीर अपराध है और उनकी सदस्यता रद्द की जानी चाहिए।
साथ ही डॉ. बछिरे ने आरोप लगाया कि हाल ही में निशिकांत दुबे ने महाराष्ट्र को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया। उन्होंने कहा –
“महाराष्ट्र में कुछ भी नहीं बचा है। राज्य कंगाल हो चुका है। यहां कोई बड़ा उद्योग नहीं है। हमारी दौलत पर महाराष्ट्र और मराठी लोग जिंदा हैं। अगर मराठी लोग महाराष्ट्र से बाहर आए तो उन्हें मार-मारकर भगा दिया जाएगा।”
डॉ. बछिरे ने इसे महाराष्ट्र और मराठी अस्मिता का घोर अपमान बताया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र वह राज्य है जो देश में सबसे ज्यादा जीएसटी देता है और यह छत्रपति शिवाजी महाराज, शाहू, फुले और बाबासाहेब आंबेडकर की धरती है। ऐसे राज्य का अपमान सहन नहीं किया जाएगा।
ज्ञापन के माध्यम से डॉ. बछिरे ने चेतावनी दी है कि यदि सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे) की ओर से उग्र आंदोलन किया जाएगा।
यह ज्ञापन लोणार के तहसीलदार मा. भूषण पाटील के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को सौंपा गया। इस अवसर पर शिवसेना के जिला संगठक डॉ. गोपालसिंह बछिरे, तालुका प्रमुख एड. दीपक मापारी, शहर प्रमुख गजानन जाधव, महिला तालुका प्रमुख सौ. तारामती जायभाये, उपप्रमुख लीलाताई मते, वरिष्ठ शिवसैनिक सुदन अंभोरे, प्रकाश सानप, शाम राऊत, शहर संघटक तानाजी मापारी, शहर उपप्रमुख लुकमान कुरेशी, युवा सेना शहर प्रमुख श्रीकांत मदनकर, विभाग प्रमुख गोपाल मापारी, तानाजी अंभोरे, अल्पसंख्यक सेना के इकबाल कुरेशी, अशपाक खान, फहीम खान, ट्रैफिक सेना के असृबा धारकर, गफ्फार शाह, लालूभाई शेख, वासिम शेख, अमोल सुटे, विजय घोडके, भारत राठौड़, शमीम शेख, कलीम कुरेशी, नदीम कुरेशी, मंगेश मोरे सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक उपस्थित थे।
