Breaking NewsCrime NewsUttar Pradesh

झांसी की ‘नई सोनम’! छोटी बहू ने कराई सास की हत्या, फिर ससुर को फंसाने की रची खौफनाक साजिश – पुलिस ने खोला सनसनीखेज राज

झांसी के टहरौली थाना क्षेत्र स्थित कुम्हरिया गांव में 22 जून को हुई एक सनसनीखेज हत्या ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। साजिश, हत्या, धोखा और हवस की इस कहानी की मास्टरमाइंड निकली गांव की छोटी बहू – पूजा जाटव। जिसने सास की हत्या न सिर्फ खुद कराई, बल्कि पूरे गुनाह का इल्जाम अपने ही ससुर पर डालने की शातिर कोशिश भी की।

पूछताछ में ससुर को बताया कातिल!

पूजा को जब 27 जून को पुलिस ने हिरासत में लिया तो उसने आंखों में आंसू भरकर कहा – “मेरे ससुर अजय सिंह ने मेरी सास की हत्या करवाई है।” पुलिस ने ससुर को पकड़ा, लेकिन पूछताछ में उन्होंने साफ इनकार कर दिया।

ससुर को ब्लैकमेल करने की कोशिश!

जब पुलिस ने पूजा और अजय को आमने-सामने बैठाया, तो पूजा अड़ गई – “इन्हीं ने मारा है!” वह अजय पर दबाव बनाती रही कि वह झूठा गुनाह कबूल कर लें, बदले में छुड़ाने का वादा करती रही।

मोबाइल ने खोला पोल!

अजय सिंह ने खुद की बेगुनाही साबित करने के लिए पुलिस से मोबाइल डेटा जांच की गुहार लगाई। कॉल रिकॉर्ड्स और लोकेशन से साफ हुआ कि हत्या के समय वे ग्वालियर में थे। पुलिस ने उन्हें बाइज्जत रिहा कर दिया।

पूजा की जिंदगी – एक क्राइम थ्रिलर से कम नहीं!

पुलिस जांच में सामने आया कि पूजा का अतीत भी गुनाहों से सना है। पहली शादी ओरछा के रमेश से हुई थी, जिस पर गोली चलवाने का आरोप भी पूजा पर है। फिर जेल, वहां कल्याण उर्फ लाखन से लिव-इन रिलेशन, फिर उसकी मौत और लाखन के बड़े भाई संतोष से शादी। और अब… खून की साजिश!

8 बीघा ज़मीन बनी खून की वजह!

पूजा चाहती थी कि घर की 16 बीघा जमीन में से 8 बीघा बेचकर ग्वालियर में नया जीवन शुरू किया जाए, लेकिन सास सुशीला ने मना कर दिया। इसी पर पूजा ने अपनी बहन कामिनी उर्फ कमला के साथ मिलकर सुशीला को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।

बेहोशी का इंजेक्शन, फिर गला दबाकर मर्डर

22 जून को, ससुर और पति को ग्वालियर भेजने के बाद, कामिनी और उसके प्रेमी अनिल वर्मा मोटरसाइकिल से पहुंचे। सुशीला को बेहोशी का इंजेक्शन दिया गया और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस को मौके से सिरिंज भी मिल गई है।

पूजा बन रही है सोशल मीडिया की ‘नई सोनम’

पूजा की क्राइम स्टोरी अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। लोग उसकी तुलना राजा हत्याकांड की आरोपी सोनम से कर रहे हैं। मीडिया की नजरों में कुम्हरिया गांव अब अपराध की नई प्रयोगशाला बन चुका है।

गिरफ्तारियां और केस

झांसी पुलिस ने पूजा जाटव, उसकी बहन कामिनी उर्फ कमला और अनिल वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। इन पर हत्या, साजिश और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

यह कोई टीवी शो नहीं, झांसी का खौफनाक सच है! बहू, बहन और प्रेमी – तीन किरदार, एक खून और एक रोंगटे खड़े कर देने वाली साजिश!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button