बिबी में संत गजानन महाराज का प्रकट दिन समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न

जालना/कादरी हुसैन
बिबी में श्री संत गजानन महाराज के प्रकट दिन के अवसर पर गजानन महाराज सांस्कृतिक आश्रम बहुउद्देशीय संस्था की ओर से 6 फरवरी से धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत की गई। 8 फरवरी को महाप्रसाद के साथ इस भव्य समारोह का समापन हुआ।

बिबी में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी संत गजानन महाराज का प्रकट दिन समारोह गुरुवर्य संत ह.भ.प. रंगनाथ बाबा के आशीर्वाद एवं ग्रामवासियों के सहयोग से श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रतिदिन प्रवचन, कीर्तन, भारुड, राष्ट्रीय एकता, नशामुक्ति जनजागरण तथा “देश बचाओ, बेटी बचाओ” जैसे विषयों पर मार्गदर्शन किया गया। साथ ही संत गजानन महाराज मंदिर में होम-हवन यज्ञ एवं मूर्ति अभिषेक संपन्न हुआ।

प्रकट दिन के उपलक्ष्य में काकड़ा भजन, हरिपाठ तथा गजानन विजय ग्रंथ के पारायण का आयोजन किया गया, जिसमें 91 महिला-पुरुषों ने सहभाग लिया। संत गजानन महाराज के चरित्र पर आधारित कार्यक्रम तथा संध्या समय नामवंत महाराजों के हरिकीर्तन आयोजित किए गए।
8 फरवरी को सुबह 9 बजे संत गजानन महाराज की प्रतिमा की रथ से नगर परिक्रमा निकाली गई। वारकरियों के ताल-मृदंग के गजर के साथ निकली इस नगर परिक्रमा में पूर्व मंत्री डॉ. राजेंद्र शिंगणे साहब ने भी वारकरियों के साथ भजन और फुगड़ी खेलते हुए सहभाग लिया। हजारों की संख्या में वारकरी इस नगर परिक्रमा में शामिल हुए।
इस अवसर पर रथ-पालकी पूजन ठाणेदार चंद्रकांत पाटील साहब एवं अभयदादा चव्हाण, सभापति राजू इंगळे, बबन बनकर, चंद्रकला गुलमोहर, संदीप चव्हाण, बबलू आटोळे, सागर बनकर, शाहीर चव्हाण, शकुआप्पा बनकर, राजू मुंढे, दिलीप फडके आदि मान्यवरों के हाथों संपन्न हुआ। इसके पश्चात सारंगधर महाराज टेके द्वारा काल्याचे कीर्तन प्रस्तुत किया गया।
अंत में महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसका हजारों की संख्या में उपस्थित भाविक भक्तों, महिलाओं, पुरुषों एवं बाल-गोपालों ने लाभ लिया।
इस संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के विश्वस्त सारंगधर महाराज टेके, रमेश कुरंगळ, गोविंद टेके, गोपाल महाराज टेके, वैभव आंधळे, गोटु आवगळे, रमेश उबाळे, समाधान नरवडे तथा बिबी ग्राम और परिसर के समस्त ग्रामवासियों एवं भाविक भक्तों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
