PSI पद पर पदोन्नति मिलने पर अख्तर शेख का भोकरदन में भव्य सम्मान

भोकरदन/प्रतिनिधि: करीम लाला
जालना पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत अख्तर शेख को पीएसआई (PSI) पद पर पदोन्नति प्राप्त होने के उपलक्ष्य में भोकरदन कांग्रेस पार्टी एवं समस्त पत्रकारों की ओर से भोकरदन गेस्ट हाउस में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में मदनराव तुपे, अब्दुल सत्तार, रिज़वान मामू, शामराव दांडगे, एजाज़ पठाण, इरफान सिद्दिकी, क़दीर बापू, समद भाई सुरंगळीकर, पत्रकार जुनेद पठाण, पत्रकार सलीम शेख, महामंत्री शफी भाई, करीम लाला (पत्रकार), पत्रकार गुड्डू कादरी, हकीम शेट, पत्रकार जावेद पठाण, नवाज़ मिर्झा, श्रीकृष्ण शेळके, शाहरुख सरदार, शाहरुख सर, शेख निसार, अज़ीम भाई, खाजू बागवान सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सभी उपस्थितजनों ने अख्तर शेख को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल सेवाकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
सम्मान समारोह सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
