Breaking NewsBuldhana

धाड गांव में आधार केंद्र की मांग, ग्रामीणों को हो रही भारी परेशानी, मुस्लिम वेल्फेअर असोसिएशन ने उठाई आवाज़

रिपोर्ट: जावेद खान

बुलढाणा जिले के धाड गांव में आधार केंद्र की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग जोर पकड़ रही है। करीब 20,000 की आबादी वाले इस बड़े गांव के लोगों को आधार कार्ड बनवाने या अपडेट कराने के लिए दूर-दराज के कस्बों में जाना पड़ता है। इससे खासतौर पर बुजुर्गों, छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्कूली विद्यार्थियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि धाड एक व्यावसायिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण गांव है और यहां आधार केंद्र खुलने से पूरे क्षेत्र के नागरिकों को राहत मिलेगी। फिलहाल परिवहन सुविधाओं की कमी के कारण कई लोग आधार से जुड़ी सेवाओं के लिए समय पर दूसरे गांव नहीं पहुंच पाते, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भी दिक्कत आती है।

यह मांग मुस्लिम वेल्फेअर असोसिएशन के जिला अध्यक्ष सैय्यद इकबाल अब्बास द्वारा जिलाधिकारी बुलढाणा को ज्ञापन देकर की गई। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शेख सादिक शेख मोबीन, युवक शहराध्यक्ष अबुजर मिर्झा, शहर उपाध्यक्ष अली नवाज, फारुख सेट, आबिद खान, जुनेद शेख और समीर शेख सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button