नई धोखाधड़ी से सतर्क रहें: कॉल मर्जिंग स्कैम से कैसे बचें, जानें पूरी जानकारी

आजकल एक नया स्कैम सामने आया है, जिसमें ठग कॉल मर्जिंग का इस्तेमाल कर यूज़र्स को उनके बैंक अकाउंट्स से जुड़े वन-टाइम पासवर्ड (OTP) चुराकर अकाउंट खाली कर रहे हैं। यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) और नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने इस स्कैम को लेकर अपने X अकाउंट पर चेतावनी दी है।
UPI की चेतावनी
UPI ने यूज़र्स को आगाह किया है कि कॉल मर्जिंग के जरिए स्कैमर्स आपके बैंक अकाउंट से पैसे उड़ा सकते हैं। उनके संदेश में लिखा है:
“धोखाधड़ी करने वाले कॉल मर्जिंग का उपयोग करके आपके OTP को चुरा रहे हैं। इनके धोखे में न फंसे! जागरूक रहें और अपने पैसों को सुरक्षित रखें।”
कॉल मर्जिंग स्कैम कैसे काम करता है?
यह स्कैम एक अनजान कॉल से शुरू होता है। स्कैमर आपको कॉल करके दावा करता है कि वह आपके किसी जानकार के साथ कॉल पर है और आपसे कॉल मर्ज करने को कहता है। कॉल मर्ज होते ही आपका बैंक से जुड़ा OTP स्कैमर तक पहुंच जाता है, जिससे वह तुरंत आपके अकाउंट को खाली कर सकता है।
स्कैम से बचने के सुरक्षा उपाय:
- अजनबी नंबर से कॉल मर्ज न करें: किसी भी अनजान व्यक्ति की कॉल मर्जिंग रिक्वेस्ट स्वीकार न करें।
- कॉलर को वेरीफाई करें: अगर कोई बैंक या परिचित होने का दावा करता है, तो पहले उसकी पहचान की पुष्टि करें।
- संदिग्ध OTP की रिपोर्ट करें: अगर आपको बिना कारण कोई OTP प्राप्त होता है, तो तुरंत इसकी रिपोर्ट करें।
- धोखाधड़ी की रिपोर्ट करें: 1930 पर कॉल करके स्कैम की सूचना दें। इससे बैंक समय पर कार्रवाई कर सकता है।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें
धोखाधड़ी से बचने के लिए जागरूक रहना सबसे महत्वपूर्ण है। किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें और अपने बैंकिंग डिटेल्स को हमेशा गोपनीय रखें।
