AurangabadBreaking NewsCrime News
औरंगाबाद: नकली विदेशी शराब तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 10.42 लाख का माल जब्त; पांच आरोपी गिरफ्तार

औरंगाबाद/प्रतिनिधि
औरंगाबाद के हरसूल क्षेत्र में राज्य उत्पादन शुल्क विभाग ने नकली विदेशी शराब की तस्करी करने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। विभाग की टीम ने पिसादेवी रोड पर जाल बिछाकर कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया।
कार्राई के दौरान आरोपियों के पास से 528 बोतल नकली विदेशी शराब तथा एक कार बरामद की गई। जब्त किए गए माल की कुल कीमत लगभग 10.42 लाख रुपये बताई जा रही है।
यह कार्रवाई निरीक्षक ए. बी. चौधरी के नेतृत्व में की गई। मामले में पुलिस और उत्पादन शुल्क विभाग द्वारा आगे की जांच जारी है।