Breaking NewsKannad
संपादक पत्रकार एसोसिएशन महाराष्ट्र राज्य की प्रदेश समिति में खासदार टाईम्स के पत्रकार सय्यद अशरफ़ अली की नियुक्ति

कन्नड़ | अशरफ़ अली
संपादक पत्रकार एसोसिएशन महाराष्ट्र राज्य की प्रदेश समिति में खासदार टाइम्स के कन्नड़ तालुका प्रतिनिधि सय्यद अशरफ़ अली को सदस्य पद पर नियुक्त किया गया है। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष इस्माईल शेख और प्रदेश महासचिव आकिब शेख ने इस नियुक्ति की घोषणा की।
सय्यद अशरफ़ अली पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से सामाजिक मुद्दों और आम जनता की समस्याओं को उठाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी कार्यतत्परता और पत्रकारिता के क्षेत्र में दिए गए योगदान को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उनकी इस नियुक्ति पर पत्रकार साथियों, मित्रों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
