Breaking NewsCrime NewsMadhya PradeshPolitics

भाजपा नेता मनोहर धाकड़ की शर्मनाक करतूत: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर किया सेक्स, वीडियो वायरल!

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से गुजरने वाले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर
जी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति अपनी महिला मित्र के साथ कार में आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति भाजपा नेता मनोहर धाकड़ हैं, जिनकी पत्नी मंदसौर जिला पंचायत की सदस्य हैं।

वायरल वीडियो हाई सिक्योरिटी सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है। घटना में उपयोग की गई सफेद रंग की बलीनो कार का नंबर MP14CC4782 है। वीडियो की अश्लीलता को देखते हुए इसे किसी भी मुख्यधारा मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित नहीं किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो सामने आने के बाद से मनोहर धाकड़ लापता हैं और उनका फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा है।

समाजिक स्तर पर भी उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। धाकड़ समाज के युवा संघ ने उन्हें राष्ट्रीय मंत्री पद से हटा दिया है। मंदसौर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने स्पष्ट किया कि धाकड़ भाजपा के पदाधिकारी नहीं हैं, लेकिन मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि पार्टी अनुशासन में विश्वास रखती है और दोष सिद्ध होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, रतलाम रेंज के डीआईजी मनोज सिंह ने भी इस कृत्य को निंदनीय बताते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार की गतिविधियां कानून और समाज दोनों के लिए अस्वीकार्य हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और वीडियो की सत्यता तथा उसमें दिख रहे व्यक्ति की पहचान की पुष्टि के प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button