Breaking NewsMaharashtra

सोलापुर: अक्कलकोट रोड MIDC की टेक्सटाइल कंपनी में भीषण आग, 4 लोगों की जलकर मौत, कई अब भी फंसे होने की आशंका

सोलापुर : शहर के अक्कलकोट रोड एमआयडीसी क्षेत्र में स्थित एक टेक्सटाइल कंपनी में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। इस दर्दनाक हादसे में अब तक चार लोगों की जलकर मौत हो चुकी है, जबकि पांच से छह लोग अब भी अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

मिली जानकारी के अनुसार, अक्कलकोट रोड एमआयडीसी में स्थित ‘सेंट्रल इंडस्ट्री’ नामक टॉवेल निर्माण फैक्ट्री में बुधवार तड़के करीब 3 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया। घटनास्थल पर कुल 10 दमकल गाड़ियां तैनात की गई हैं, और आग पर काबू पाने का काम लगातार जारी है।

अब तक दमकल विभाग ने चार लोगों को गंभीर हालत में बाहर निकाला, लेकिन इलाज के पहले ही उनकी जलकर मौत हो चुकी थी। फैक्ट्री से उठता धुआं पूरे इलाके में फैल गया है, जिससे आसपास दहशत का माहौल है। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीमें लगातार मशक्कत कर रही हैं।

इस हादसे में सोलापुर मनपा के चीफ फायर ऑफिसर राकेश सालुंखे और एक अन्य फायरमैन आंशिक रूप से झुलस गए हैं। सभी सरकारी एजेंसियां आग पर काबू पाने के लिए प्रयासरत हैं। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।

घटनास्थल से राहत और बचाव कार्य जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button