लोणार के तहसीलदार भूषण पाटील को मिला ‘जिले के उत्कृष्ट तहसीलदार’ का सम्मान, पालकमंत्री ने किया सम्मानित
प्रतिनिधि: फिरदोस खान पठान

लोणार : महसूल दिन (राजस्व दिवस) के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोणार तालुका के तहसीलदार भूषण पाटील को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए “जिले के उत्कृष्ट तहसीलदार” के रूप में चुना गया। इस सम्मानस्वरूप उन्हें पालकमंत्री के हाथों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में भूषण पाटील की प्रशासनिक कुशलता, जनता से संवाद में संवेदनशीलता और राजस्व विभाग में पारदर्शिता तथा प्रभावी प्रशासन की विशेष रूप से सराहना की गई। तालुका में विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, उपक्रमों के संचालन और आपातकालीन निर्णयों के लिए उनके प्रयासों की प्रशंसा करते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया।
सम्मान समारोह के दौरान जिलाधिकारी, उपविभागीय अधिकारी, राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। भूषण पाटील को मिला यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत कार्य की सराहना है, बल्कि इससे लोणार तालुका का भी गौरव बढ़ा है। क्षेत्रभर में उनके इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं और बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
