Breaking NewsMumbaiNagpur

ड्राइवर को लगी झपकी और नींद उड़ी सबकी: मुंबई-आगरा हाईवे पर भीषण बस हादसा, 28 यात्री घायल

मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर उमराळे के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें मुरबाड़ डिपो की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 28 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें 12 को ज्यादा चोटें और 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, बस नासिक से मालेगांव की ओर जा रही थी, तभी चालक का वाहन पर नियंत्रण छूट गया और बस सड़क किनारे मौजूद एक पेड़ से टकरा गई। यात्रियों का आरोप है कि हादसा चालक को झपकी आने के कारण हुआ। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटनाग्रस्त बस को हटाने का काम जारी है ताकि यातायात सुचारू हो सके।

नागपुर में तीन वाहनों की टक्कर
इसी दिन नागपुर-वर्धा राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन वाहनों की आपस में टक्कर हो गई, जिससे सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ। बताया जा रहा है कि एक निजी बस चालक के सामने अचानक एक बाइक सवार आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ। इस टक्कर में एक एसटी बस, एक निजी बस और एक ट्रक शामिल थे। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button