Breaking NewsCrime NewsMumbai

मुम्बई: बाप खुद बना रहा था अपनी दो नाबालिग बेटियों को हवस का शिकार, शिकायत दर्ज होते ही दरिंदा हुआ फरार!

मुंबई के समता नगर पुलिस स्टेशन में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पिता पर अपनी ही 10 और 8 साल की नाबालिग बेटियों के साथ पिछले छह महीनों से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है, लेकिन वह मामला दर्ज होने के बाद से फरार है।

पीड़ित लड़कियों की मां ने पुलिस में शिकायत कर बताया कि जब भी वह काम पर जाती थी, उसका पति घर का दरवाजा बंद कर दोनों बेटियों के साथ यौन शोषण करता था। उसने नवंबर 2024 से लगातार इस तरह की घटनाएं होने का दावा किया। आरोपी पिता ने बच्चियों को धमकी दी थी कि अगर उन्होंने किसी को बताया तो वह उन्हें और उनकी मां को मार देगा।

समता नगर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65, 65(2), 126(2), 351(2), 74, 75 और POCSO एक्ट की धारा 10 व 6 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस जांच कर रही है और आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

इससे पहले, मुंबई के धारावी इलाके में भी एक पिता पर उसकी 15 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा था। पुलिस ने उस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहां उसे 13 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था।

ये घटनाएं एक बार फिर समाज में बढ़ रहे बाल यौन शोषण के मामलों की ओर इशारा करती हैं और सख्त कार्रवाई की मांग को बल देती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button