Breaking NewsCrime NewsPune

पुणे पुलिस और गैंगस्टर की मटन पार्टी! क्या है गजा मारणे से खास कनेक्शन?

पुणे में कुख्यात गैंगस्टर गजा मारणे को ढाबे पर मटन पार्टी देने के मामले ने पुलिस विभाग में हलचल मचा दी है। इस मामले में पुणे पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सहायक पुलिस निरीक्षक समेत कुल छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, गजा मारणे को पुणे के येरवडा जेल से सांगली जेल में स्थानांतरित किया जा रहा था। इसी दौरान, पुलिस की मौजूदगी में उसे रास्ते में एक ढाबे पर मटन पार्टी करवाई गई। यह पूरी घटना सामने आने के बाद पुलिस कमिश्नर ने गंभीरता से इसका संज्ञान लिया और तत्काल जांच के आदेश दिए।

जांच में दोषी पाए जाने के बाद सहायक निरीक्षक सूरज राजगुरु, हवलदार महेश बामगुडे, हवलदार सचिन मेमाणे, हवलदार रमेश मेमाणे और पुलिस सिपाही राहुल परदेशी को निलंबित कर दिया गया है।

इतना ही नहीं, गजा मारणे को ढाबे पर मिलने आए उसके तीन साथियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है और उनकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया पुलिस ने तेज कर दी है।

कौन है गजा मारणे?
गजा मारणे उर्फ गजानन पंढरीनाथ मारणे पुणे जिले के मुळशी इलाके का रहने वाला है। उसने अपराध की दुनिया में कदम मिलिंद ढोले की हत्या के बाद रखा और धीरे-धीरे डेक्कन, कोथरुड, सासवड, दत्तवाड़ी और पौड इलाकों में अपना आतंक फैलाया।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, उसके खिलाफ पहला मामला 1988 के अंत में डेक्कन पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ था। इसके बाद 1990 में उस पर मारपीट और हत्या की कोशिश जैसे संगीन मामले भी दर्ज किए गए। एक समय उसे दो साल के लिए तड़ीपार भी किया गया था।

वर्तमान में गजा मारणे महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मोक्का) के तहत पुणे के येरवडा जेल में सजा काट रहा था। उसे सांगली जेल ले जाते वक्त यह घटना हुई, जिससे पूरे पुलिस महकमे की किरकिरी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button