लोणार में कांग्रेस की तिरंगा रैली और सद्भावना दिवस सम्पन्न, पूर्व सैनिकों का किया गया सम्मान
प्रतिनिधि: फिरदोस खान पठान

लोणार : महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन दादा सपकाळ के आदेश और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के निर्देशानुसार लोणार तालुका और शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।
यह रैली जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण हमले के खिलाफ भारतीय सैनिकों द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंधूर’ की सफलता के समर्थन और सैनिकों का मनोबल बढ़ाने हेतु आयोजित की गई। इसके साथ ही स्वर्गीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर सद्भावना दिवस भी मनाया गया। इस मौके पर पूर्व सैनिकों का सम्मान कर उन्हें आदरपूर्वक श्रद्धांजलि दी गई।
रैली की शुरुआत बस स्टैंड से हुई, जो पंचायत समिति कार्यालय तक निकाली गई। वहां स्वतंत्रता सेनानियों और पूर्व सैनिकों का सम्मान कर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन तालुका कांग्रेस अध्यक्ष राजेश मापारी और शहर अध्यक्ष शेख समद शेख अहमद द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से वसंत बापू देशमुख उपस्थित थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता शांतीलाल गुगल्या ने की। साथ ही पूर्व सभापति केशवराव फुके, पंचायत समिति के पूर्व सभापति ज्ञानेश्वर चिभडे, कांग्रेस के पूर्व जिला सरचिटणीस साहेबराव पाटोले, पूर्व नगराध्यक्ष भूषण मापारी, प्रदीप संचेती, सुभाष सोनुने, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिकेत मापारी, विदर्भ अकॅडमी के संचालक शेख सर, शालिक घायाळ (सरपंच), महिला तालुका अध्यक्ष ज्योति राठौड़, पूर्व शहराध्यक्ष नितिन शिंदे, पूर्व नगरसेवक शेख रौफ, रमजान परसुवाले, सतीश राठौड़, शेख असलम, मजेत कुरेशी, पंढरी चाटे सहित कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।
शहर उपाध्यक्ष गजानन मापारी, शहर सरचिटणीस शेख अजमत, ओबीसी सेल शहराध्यक्ष अंबादास इंगळे, युवक कांग्रेस शहराध्यक्ष विकास मोरे, तालुका के माननीय सरपंच अश्रुबा फुके, पंजाबराव पनाड, गणेश घायाळ, भवानी मापारी, शेख सज्जाद, अभिमन्यु वाठोरे, सुरेश वाठोरे, अनंत मोरे, बंडू सुलताने, सिद्धू वाकुडकर, शुभम चाटे, हेमंत शेख असलम, शेख शपिक, मोहम्मद हनीफ सहित कई अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
कार्यक्रम की प्रस्तावना तालुका अध्यक्ष राजेश मापारी ने की, जबकि संचालन प्रा. सुदन कांबळे ने किया। रैली और कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
