साहेबराव पाटोले बने ‘क्रांतीगुरु लहुजी विचार मंच’ के संस्थापक अध्यक्ष, मातंग समाज की बुलढाणा बैठक में हुआ गठन
प्रतिनिधि – फिरदोस खान पठान

लोणार : बुलढाणा जिले में मातंग समाज के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 27 जुलाई को विश्रामगृह, शेगांव में संपन्न हुई। इस अवसर पर समाज के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से ‘क्रांतीगुरु लहुजी विचार मंच’ नामक संगठन की स्थापना की गई। बैठक में सर्वसम्मति से लोणार निवासी साहेबराव पाटोले को संगठन का संस्थापक अध्यक्ष चुना गया।
इस सभा की अध्यक्षता मातंग समाज के वरिष्ठ नेता एवं अण्णाभाऊ साठे पुरस्कार से सम्मानित संतराम तायडे ने की। मंच पर श्रीराम बाजड, प्रल्हाद कांबळे, वामनराव गुडेकर, नामदेवराव जाधव और जी. टी. जाधव प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन के उद्देश्य और नीति निर्धारण हेतु कई प्रस्ताव पारित किए गए और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि संगठन का विस्तार जिलेभर में किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन कृष्णा नाटेकर ने किया तथा आभार प्रदर्शन उमेश बाबुळकर ने व्यक्त किया।
इस मौके पर सिताराम इंगळे, गजानन साठे, सुनील वानखडे, देविदास फुटवाईक, रमेश सकळकळ, गजानन सोनोने, राजेंद्र अडाळे, स्वप्निल ढगे, श्रीकृष्ण खरात, रामेश्वर सोनोने, सुनील डाकोडे, पवन खंडारे, संतोष मुंडे, ओम पाटोले, संदीप वाकोडे, मिथुन वाकोडे, श्रीकृष्ण बाजड, भगवान आवारे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
