औरंगाबाद: अनिस पटेल के सम्मान में सत्कार समारोह आयोजित, अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष पद की नियुक्ति पर खुशी की लहर

औरंगाबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष पद पर अनिस पटेल की नियुक्ति के उपलक्ष्य में लोटा कारंजा सिटी चौक स्थित एतेश्याम खान के निवास स्थान पर एक भव्य सत्कार समारोह आयोजित किया गया।
यह समारोह शहर जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष एतेश्याम खान द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और मनपा के पूर्व विरोधी पक्ष नेता डॉ. जफर अहमद खान ने की।

इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मोईन इनामदार, कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अरुण शिरसाट, सिराज खान, खिजर कादरी और सय्यद भाई समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने अनिस पटेल को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में अल्पसंख्यक विभाग को और अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई। अनिस पटेल ने भी कांग्रेस संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जनसेवा और संगठन के विस्तार का संकल्प लिया।
